back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरिए गिरफ्तार

जयपुर, 03 मई (हि.स.)। श्याम नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम दक्षिण (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टे की खाईवाली करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके से 14 मोबाइल,एक एलईडी,एक लेपटॉप,वाई-फाई मॉडम सहित लाखों रुपये का हिसाब किताब एक रजिस्ट्रर जब्त किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम दक्षिण (डीएसटी) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके में स्थित कटेवा नगर के एक मकान में सनराइट हैदराबाद और राजस्थान रायल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस पर पुलिस टीम और डीएसटी मौके पर पहुंची और आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करते हुए आरोपित जयंत शर्मा (22) निवासी लक्ष्मणगढ जिला सीकर हाल कटेवा नगर श्याम नगर और कैलाश मीणा (30)निवासी चाकसू जयपुर हाल कटेवा नगर को गिरफ़्तार किया है। श्याम नगर थानाधिकारी संतरा मीणा ने बताया कि क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करने की सूचना पर दबिश देकर इन दोनो आरोपितों को थाना इलाके में स्थित कटेवा नगर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन और लाखों के साथ किताब का रजिस्ट्रर सहित अन्य सट्टा उपकरण बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में इस नेटवर्क के बारे में गहनता जानकारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵