back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल भट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी

श्रीनगर, 13 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह शुक्रवार को कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनकी गुरुवार को आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भट के परिवार से भी मुलाकात की। भट के पिता के साथ बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भट के परिवार के प्रति हार्दिक सहानुभूति भी व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्य भट की हत्या के बाद से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के शेखपोरा में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उपराज्यपाल उनसे वहां मिलने आएं और उनकी चिंताओं को सुनें। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...