back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्राला और बाइक की टक्कर में तीन की घटना स्थल पर मौत

रायसेन, 12 अप्रैल (हि.स.)। थाना बम्होरी के अंतर्गत ट्राला और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के सोमवार को अनुसार राहुल राजपूत पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरी खूबचंद तहसील बरेली एवं वीरेंद्र राजपूत पुत्र चंदन सिंह राजपूत निवासी सेमरी खूबचंद उम्र 30 वर्ष शुभम राजपूत पुत्र मेघराज राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी महुआ खेड़ा तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर अपनी बाइक से बरेली से देवगांव की ओर जा रहे थे तभी बम्होरी देवगांव रोड पर ग्राम सीतापार के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी माया सिंह घटनास्थल पर पहुंची एवं ट्रक को जप्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी पहुंचाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/नीलेन्द्र/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵