जोधपुर, 15 जून (हि.स.)। शहर के गोल बिल्डिंग- जालोरी गेट रोड पर एक ज्वैलरी शो रूम में पांच लाख की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे से गेट के ताले तोडक़र प्रवेश किया। शोकेस में सजे स्वर्णाभूषण के साथ 75 हजार की नगदी चुरा ले गए। गनीमत रही कि चोर लॉकर को नहीं तोड़ सकें, अन्यथा करोड़ों की चोरी कर जाते। जाते समय वे कैमरों को तोडऩे के साथ उसकी डीवीआर भी साथ ले गए। शोरूम शुक्रवार से सोमवार रात तक लॉक डाउन के चलते मंगल हो रखा था। सूचना पर सरदारपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसमें दो चोरों की कास्तानी होने का भी अंदेशा बना है। फिलहाल पुलिस इसकी तस्दीक के साथ उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरदारपुरा थाने के सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर डी- 88 में रहने वाले प्रमोद कल्ला पुत्र कुंज बिहारी कल्ला की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसमें बताया कि उसका एक ज्वैलरी का शोरूम सरदारपुरा गोल बिल्डिंग- जालोरी गेट रोड एक हैण्डलूम के पास है। शुक्रवार से सोमवार के बीच वीक एंड कफ्र्यू एवं लॉक डाउन था। इन तीन दिनों के बीच अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे के गेट के ताले तोडक़र भीतर प्रवेश किया। बाद में शोकेस में सजे स्वर्णाभूषण जिनमें मोतियों की माला, चांदी के सिक्के, पायजेब के अलावा दराज में रखी करीबन 75 हजार की नगदी के साथ पांच लाख का माल एक बैग में भरकर ले गए। सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार चोरों ने कैमरों को तोडऩे के साथ वहां से डीवीआर भी ले गए। पीछे रास्ता सूना रहता है और वहां पर कोई और सीसीटीवी कैमरें के नजर नहीं आते है। मगर रास्तों में चेकिंग से पता लगता है कि नकबजन वारदात को अंजाम देने के बाद ओलंपिक की तरफ निकले है। कुछ संदिग्ध पर्सन नजर आए है। नकबजनों की संख्या दो हो सकती है। घटना में गहन पड़ताल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शोरूम में एक लॉकर में भी काफी माल रखा था जोकि कीमती था। चोर पर सेंध लगाने में नाकामयाब रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप




