सुपौल, 27 अप्रैल (हि. स.)। निजी क्लिनिक में एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज से आपत्तिजनक कार्य कराए जाने का वीडियो इन दिनों सुपौल में खूब वायरल हो रहा है। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में जो डॉक्टर दिखाई दे रहा है वो सुपौल में ही एक अस्पताल में पदस्थापित है। सेक्स के भूखे इस डॉक्टर की करतूत किसी ने अपने मोबाइल में चुपके से कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया है। दरअसल कोई महिला मरीज डॉक्टर से इलाज करवाने उनके निजी क्लिनिक में आई थी। जहां उक्त डॉक्टर ने महिला मरीज से यह घिनौना काम करवाया है। तस्वीर में डॉक्टर साहब मास्क पहने हुए हैं। लिहाजा लोग इसे हाल की ही तस्वीर मान रहे हैं। खास बात ये है कि ऐसे डॉक्टर की घिनौनी तश्वीर तीन दिनों से वायरल होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर सकी है। जो लोगों के लिए चर्चा का विषय है। इस समय कोरोना काल चल रहा है। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका आम लोगों के जान की रक्षा के लिए बेहद ही जरूरी हो जाता है। फिलहाल वायरल विडियो से चर्चाओं का बाजार गर्म है। पूछे जाने पर सिविल सर्जन ने कहा कि विडियो देखने के बाद मामले की जांच की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा




