गुवाहाटी, 10 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर थाना क्षेत्र के चौदह माइल तामुलीकुची स्थित तामुलीकुची मध्य अंग्रेजी विद्यालय में चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना को लेकर स्कूल बंद है। जिसका फायदा उठाते हुए चोर स्कूल के रोशनदान को तोड़कर स्कूल के अंदर रखे एक कंप्यूटर, बैटरी, स्कूल की घंटी, साउंड सिस्टम, नौ चटाई, चार बैडमिंटन के रैकेट सहित अन्य कई सामान चुरा कर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय लगी जब स्थानीय कुछ लोगों युवकों ने स्कूल के रोशनदान टूटा हुआ देखा। जिसके बाद गुरुवार को घटना की जानकारी सोनापुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्कूल प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर चोरी की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद





