छह महीने बाद भी चोरी हुए बच्चों को बरामद नहीं कर पाई पुलिस परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही से कार्य करने का लगया आरोप मीरजापुर, 07 जून (हि.स.)। जिले के कटरा और जिगना थाना क्षेत्र से चोरी किए गए बच्चों को छह महीने बाद भी दो थाने की पुलिस बरामद नहीं कर पाई। लाडलों को बरामद होने की आस लिए परिजन थानों का चक्कर लगाने को मजबूर है। नाराज परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के कार्य करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस सक्रियता से कार्य करती है तो उनके बच्चे बरामद हो जाते, लेकिन ऐसा वह कर नहीं रही है। दिसंबर 2020 में कटरा कोतवाली के क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे आदिवासियों के एक बच्चे को चोर उठा ले गए थे। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। स्थानीय पुलिस सुस्त हुई तो पीड़ितों ने अधिकारियों से बालक को बरामद करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस कोई हल नहीं निकला। आज भी बालक के परिजन अपने बेटे के बरामद होने की आस लिए उसकी खोजबीन कर रहे हैं। वहीं दूसरी घटना एक महीने बाद जिगना क्षेत्र में हुई। घर के बाहर सो रहे दो वर्षीय बालक को बाइक सवार चोर उठा ले गए। इसकी भी शिकायत करने पर पुलिस अभी तक बालकों को बरामद नहीं कर पाई है। दोनों थाने की पुलिस का इस संबंध में कहना हैं कि आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर




