राजगढ़, 28 जून (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र में मधुसूदनगढ़ रोड़ स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश तीन लाख नकद और दो लाख रुपए कीमती सोना-चांदी के जेबर चोरी कर ले गए। पुलिस ने सोमवार को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार मधुसूदनगढ़ रोड़ स्थित आरा मशीन के समीप रहने वाले मोतीलाल पुत्र दयाराम लोधी ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे तीन लाख नकद और सोने के कंगन, पायजेब, बिछुडी, 20 चांदी के सिक्के सहित दो लाख के जेबर चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत पांच लाख रुपए है। बताया गया है पूरा परिवार बोवनी करने उद्देश्य से ग्राम रायपुरिया गए हुए थे तभी अज्ञात बदमाशों ने सूना घर देखकर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक




