back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात की लूट

हमीरपुर, 28 जून (हि.स.)। सिसोलर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहों की नोक पर मारपीट कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने जब इस घटना की जानकारी सिसोलर पुलिस को दी तो उसने सीमा विवाद में मामला उलझाते हुए घटनास्थल को मौदहा कोतवाली क्षेत्र बताया। मौके पर पहुंचने के बाद सिसोलर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र की घटना मानते हुए व्यापारी से लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी अश्वनी सर्राफ की ज्वैलरी की दुकान गांव सिसोलर में है। आज सुबह वह अपने घर से सोने चांदी के जेवरात एक बैग में भरकर बाइक से सिसोलर स्थित अपनी दुकान में जा रहा था। जब वह गांव टिकरी से लगभग दो किलोमीटर आगे सिसोलर थाना क्षेत्र पहुंचा था कि तभी अपाचे मोटरसाईकिल पर हेल्मेट लगाए दो युवकों ने असलहा दिखाते हुए अश्विनी को रोक कर मारपीट की और जेवरों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। हालांकि तब तक सर्राफ के लुटेरे पुलिस की पकड़ से काफी दूर जा चुके थे। वहीं सर्राफ व्यापारी का कहना है कि उसके बैग में सोने चांदी की मात्रा अधिक थी। लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी और अपने हिसाब से मुकदमा दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब, नकाब, बुर्का, हेलमेट… अब चेहरा ढककर नहीं कर पाएंगे ज्वेलरी शॉप में एंट्री, बिहार में लागू नया नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां ज्वेलरी शोरूमों में चेहरा ढककर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...