back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीमारी का बहाना कर दुल्हन फरार, पीछा करने पर साथियों ने किया वार

इसमें किसी का नाम नहीं है। मंदिर में शादी के बाद घर पहुंची दुल्हन को अस्पताल ले गया था दूल्हा मीरजापुर, 20 मई (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। जब दूल्हा उसे एक अस्पताल में इलाज करने पहुंचा तो दुल्हन वहां से फरार हो गई। जब दूल्हे ने उसका पीछा किया तो रास्ते में दुल्हन के प्रेमी और उनके साथियों ने दूल्हे की जमकर खातिरदारी की। इससे चोटिल दूल्हा और आहत परिवार शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। मामला पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का है जहां के निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ 17 मई दिन मंगलवार को रामपुर रेक्सा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दी। शादी के बाद मंदिर से ही दुल्हन की विदाई भी हो गयी। घर पहुंचकर शाम को दुल्हन ने तबीयत खराब होने बहाना बनाया। दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गया जहां से बिना इलाज के ही दुल्हन अपने मायके के लिए चल दी। पति ने पहले कारण पूछा, समझाया न मानने पर उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में प्रेमी और साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। किसी प्रकार जान बचाकर पति अपने घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। बुधवार को घायल युवक को लेकर परिजन संतनगर चौकी पहुंचे जहां से उनको लालगंज थाने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतनगर उदयनरायन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल कब बनेंगी दुल्‍हन? दुबई में प्राइवेट जेट पर होगी शादी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल तान्या मित्तल एक बार फिर घरवालों के...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵