जयपुर,05 मई (हि.स.)। भाकरोटा थाना इलाके में स्थित एक आश्रम में रहने वाले बाबा द्वारा खुद को भगवान बता कर महिलाओं को डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि बिंदायका भाकरोटा निवासी 42 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि मुकुंदपुरा में उनके कुल देवता का मंदिर है। पीड़िता का आरोप है कि उस मंदिर में योगेंद्र मेहता ने गद्दी को संभाला और तपस्वी बाबा के नाम से आश्रम खोल लिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आश्रम में उसके पति जाया करते थे। वहां रहने वाले बाबा योगेंद्र मेहता ने उसके पति को परिवार को साथ आश्रम लाया करने की कहा। जिसके बाद वह परिवार सहित आश्रम में जाने लगे। आरोप है कि बाबा योगेंद्र ने उसे प्रसाद में भांग की गोली मिलाकर खिलाई और डरा धमका कर परिवार को खत्म करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। हर बार आश्रम में सेवा करने जाने पर आरोपित उसके साथ देह शोषण करता। पीड़िता की 20 वर्षीय बेटी को पति ने आश्रम में सेवा करने भेजने की कहा तो विचलित हुई पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवार में जेठानी और देवरानी में भी बाबा योगेंद्र के जबरन दुष्कर्म करने के बारे में परिजनों को बताया। गुस्साए परिजनों ने बाबा योगेंद्र को कॉल किया तो उसने उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद गुस्साए परिजन पीड़ितों को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया। अश्लील वीडियो बनाकर दो बहनों से देहशोषण वहीं जालूपुरा थाना क्षेत्र में परिचित युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर दो बहनों से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस में पीडिताओं के बयानों के आधार पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि सिंघाना झुंझुनू निवासी 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शिवराज सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि जिसके बाद राम कॉलोनी बनस्थली मार्ग स्थित मकान पर शादी का झासा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने अश्लील वीडियो बना ली। जिसके माध्यम से ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। अश्लील वीडियो के माध्यम से उसकी बड़ी बहन को भी ब्लैकमेल कर उसके साथ भी देहशोषण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप




