back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिवान के जिला अभियंता के ठिकाने पर निगरानी ब्यूरो की छापामारी

गया, 21 फरवरी (हि.स.)।बिहार के निगरानी ब्यूरो की टीम सिवान के जिला परिषद के जिला अभियंता धन्नंजयमणि त्रिपाठी के ठिकाने पर रविवार को छापामारी की है। निगरानी ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर तक की ब्यूरों कारवाई में करोड़ों रुपये के अवैध चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। निगरानी ब्यूरो के अपर महानिदेशक सुनील कुमार झा ने निगरानी थाना में आय से अधिक संपत्ति को लेकर दर्ज कांड संख्या 08/21 में ब्यूरों की एक टीम अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आदेश दिया। अपर महानिदेशक सुनील कुमार झा के आदेश पर रविवार को निगरानी ब्यूरों की टीम ने जिला परिषद के जिला अभियंता धन्नंजयमणि त्रिपाठी के आवास और अन्य ठिकाने पर छापामारी की। सूत्रों के अनुसार 78 संपत्ति के दस्तावेज ब्यूरों के हाथ लगे हैं। ब्यूरों टीम अभियंता धन्नंजयमणि त्रिपाठी से उक्त जमीन और भूखंडों को लेकर सवाल-जबाव कर रही है। ब्यूरों सूत्रों के अनुसार बरामद जमीन से जुड़े कागजात को देखते हुए अभियंता धन्नंजयमणि त्रिपाठी के द्वारा करोड़ों रुपए का निवेश किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपर अधीक्षक मनोज कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि अभी बरामद कागजात और अन्य संबंधित सामग्री का मूल्यांकन किया जा रहा है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी ब्यूरो टीम की छापामारी की समाप्ति के बाद अधिकृत रूप से दी जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵