back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूरत में गणेश पंडाल पर पत्थरबाजी के बाद हंगामा, कुल 33 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

सूरत में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल पर पथराव किया गया था जिसके कारण इलाके में तनाव फैल गया था। इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गुजरात के सूरत में गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। सूरत में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल पर पथराव किया गया था जिसके कारण इलाके में तनाव फैल गया था। इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग सैयदपुरा पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रर्दशन के लिए जमा हो गए थे। तनाव और घटना की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के स्थानीय विधायक भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की थी। 

गुजरात के गृहमंत्री का पोस्ट 


गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघव ने इस मामले पर अपना X पोस्ट के जरिए कहा था कि वो सूर्योदय होने से पहले आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सुबह होते ही गृहमंत्री ने अपनी बात पूरी की और सुबह 6:30 बजे के करीब X पोस्ट के जरिए 27 आरोपियों के गिरफ्तार होने का अपडेट दिया है। इस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मगर अब तक 33 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार किया है जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने मे शामिल थे।  

अपराध शरारती युवकों की संलिप्तता


घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के अनुसार, पथराव एक शरारती युवक का काम था और कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। इस घटना के बाद नाराज और भड़के लोगो ने पुलिस चौकी का घेराव करके वहां काफी प्रर्दशन किया था। स्थिति की गंभीरता इतना बड़ गई थी कि इलाके में भारी पुलिस तैनात किया गया है। फिलहाल प्रशासन की नजर हालात पर कड़ी नजर है। 

गृहमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वाशन दिया 


गृजरात के गृहमंत्री ने बताया कि उनका टीम पत्थरबाजों की पहचान करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी रात काम कर रही थी और अभी भी काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया की सभी आरोपियों पर सख्त कार्रयवाई कर जाएगी। 

पुलिस धटना स्थल पर सतर्क है


प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिंसा या तनाव पर रोकने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में मौजूद है और स्थिति पर नियंत्रण की कोशिश जारी है। घटना स्थल पर फिलहाल शांति है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। घटना के बाद आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही पुलिस ने लोगो से और प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील की है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...