back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में तेज रफ्तार कार कई वाहनों से टकराई, एक की मौत, 6 घायल

नोएडा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो वाहनों के तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई, जबकि तीन साल के बच्चे सहित छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी प्रिया (30) और पुत्र कृष्णा (3) को फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों में हर्ष मक्कड़ (40), उनकी पत्नी सीमा (35), एक आइसक्रीम विक्रेता रंजीत सरकार (32) और एक पैदल यात्री वरुण कश्यप (35) है। अधिकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को रात करीब साढ़े दस बजे आम्रपाली प्लेटिनम के पीछे पार्थला मार्केट में हुआ। सेक्टर 113 पुलिस थाने के थाना प्रभारी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी कैब चालक रजनीकांत लापरवाही से अर्टिगा कार चला रहा था, जो नियंत्रण से बाहर हो गई और उसने पहले सैंट्रो कार में सवार हर्ष और सीमा को टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि सैंट्रो कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग – हिमांशु, प्रिया और उनका 3 साल का बेटा कृष्णा सवार थे। अधिकारी ने कहा कि घटना में हिमांशु की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी सीमा की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों को टक्कर मारने के अलावा, कार ने दो लोगों – आइसक्रीम विक्रेता रंजीत और पैदल चलने वाले वरुण को भी टक्कर मार दी। उन्हें भी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) रणविजय सिंह ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह नशे की हालत में था या नहीं, इसकी पुष्टि तब होगी जब उसकी मेडिकल रिपोर्ट आएगी। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...