back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदमाशों और पुलिस मुठभेड़ में सिपाही को लगी गोली

प्रतापगढ़, 28 मई (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली से आधा किलोमीटर दूर हीरो मोटरसाइकिल की एजेंसी में गुरुवार की रात घुसे चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डायल 112 के एक सिपाही को गोली लगी, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। जहां इलाज चल रहा है, स्थिति खतरे से बाहर है। लालगंज कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम देने आए बदमाशों की पुलिस से मुड़भेड़ में बदमाशों की गोली से सिपाही राजकिशोर को गोली लग गई। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गयी। मौका पाते ही बदमाश भाग निकले। लालगंज बाजार में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति विनय जायसवाल गब्लू की हीरो एजेंसी में ताले तोड़ने पर रात में एक बजे आहट आने पर शोरूम के ऊपर बने आवास में मौजूद एजेंसी मालिक ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस से बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। घटना की सूचना पर रात में ही फोर्स के साथ एसओजी टीम पंहुचकर जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि लालगंज अझारा बाजार में विनय जायसवाल के हीरो बाइक के शोरुम में चोर घुसने की सूचना पर पीआरवी 4401 गई थी। तलाशी के दौरान छिपे चोर द्वारा पीआरवी के जवानों के ऊपर फायर करते हुए भाग गए। जिससे पीआरवी के आरक्षी राजकिशोर चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गये। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵