back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तस्कर की सिर पर वारकर हत्या

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह एक शराब तस्कर की सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सोनू उर्फ बाबे (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोनू का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि सोनू के खिलाफ शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर उसकी हत्या की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोनू परिवार के साथ बाबा कालोनी, बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में मां, पत्नी दो बेटी और एक बेटा है। सोनू का शराब तस्करी का कारोबार था। उसके खिलाफ बुराड़ी और मुखर्जी नगर में शराब तस्करी के दो मामले दर्ज थे। रविवार देर रात को वह परिजनों से कुछ देर में आने की बात कर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह 8.15 बजे राहगीरों ने पुश्ता रोड, वजीराबाद पर सोनू का शव पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई। उसके एक हाथ पर टैटू गुदा हुआ था। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में बदमाशों ने सोनू की हत्या की। पुलिस उसके सीडीआर निकलवाकर जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵