back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यौन उत्पीड़न मामला : गोवा में तीन आयकर अधिकारियों पर मामला दर्ज

पणजी, 7 मई (आईएएनएस)। गोवा के पणजी में कार्यालय से जुड़े तीन आयकर अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर एक महिला अधीनस्थ कर्मचारी का यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप है। इसकी जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। पुलिस निरीक्षक निखिल पालेकर ने आईएएनएस को बताया कि इस सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली के आयकर निरीक्षक मनिंदर अत्री, राजस्थान के आदित्य वर्मा और बेंगलुरु के दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी तीन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354 (ए), 354 (डी), 509 और 506 (द्वितीय) आरडब्ल्यू 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं। पालेकर ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी अधिकारी फरवरी 2022 से उसका यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अधिकारियों पर पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने और उसके मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज हटाने की धमकी देने का आरोप शामिल है। पणजी पुलिस ने आयकर कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। पूछताछ के जवाब में पुलिस ने बताया कि अभी तक उन्हें केवल एक महिला की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा, लेकिन हम जांच करेंगे कि क्या कोई अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी ऐसा कुछ हुआ है। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵