back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 38 छात्रों से भरी स्कूल बस पानी से भरे गड्ढे में गिरी

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार सुबह 38 छात्रों को लेकर जा रही एक स्कूल बस पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पुलिस ने कहा कि सभी छात्रों को बचा लिया गया है। हादसा पोखरिया गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। बस को गड्ढे से निकालने के लिए जिला प्रशासन ने क्रेन का सहारा लिया। बस नेशनल हाईवे 31 के पास स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल, बलिया की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। पोखरिया गांव पहुंचे तो चालक के नियंत्रण खो देने से वाहन पलट गया। चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण हुई भारी बारिश के कारण गड्ढा पानी से भर गया था। ग्रामीणों ने कहा कि बस पूरी तरह से पानी में डूबी हुई थी और अगर स्थानीय निवासी अंदर नहीं जाते तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। बलिया थाने के उपनिरीक्षक एसडी सिंह ने कहा कि बस के पूरी तरह से पानी में डूबने से पहले हमने हर छात्र को बस से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। चार बच्चे 15 साल के हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव अभियान में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमने चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵