back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पट्टे जारी करने की एवज में रिश्वत राशि मांगने के आरोपी सरपंच की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

कोटा, 22 मई (हि.स.)। विशिष्ट न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय कोटा के न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने पट्टे जारी करने की एवज में रिश्वत राशि मांगने के आरोपी ग्राम पंचायत मोगरा पंचायत समिति भवानीमण्डी जिला झालावाड़ के सरपंच रणजीत सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। सहायक निदेशक अभियोजन अशोक कुमार जोशी ने बताया कि 3 मार्च 2021 को परिवादी नारायण सिंह ने ब्यूरो कार्यालय झालावाड में स्वयं उपस्थित होकर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। नारायण सिंह निवासी मोगरा तहसील पचपहाड़ जिला झालावाड़ ने बताया था कि हमारे गांव के अन्य व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत मोगरा के नाम से पट्टा बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा है। पट्टे जारी करने के संबंध में में ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द मेहर से कई बार मिला तो वह आना कानी करता रहा। कई चक्कर काटने के बाद उसने उससे मिलने पर पट्टे जारी करने के संबंध में उन्होंने कहा कि तुम चक्कर काटते ही रहो जब तक प्रति पट्टा 10 हजार रूपये के हिसाब से तुम्हारे सभी पट्टों के 60 हजार रूपये नहीं दे दोगे तब तक तुम्हारे पट्टे नहीं बनने वाले हैं। राशि ज्यादा होने पर ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द मेहर ने 5-5 हजार रुपये के हिसाब से 30 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इस प्रकार आवेदकों से प्रति पट्टे के हिसाब से 5-5 हजार रूपये एकत्रित कर कुल 30 हजार रूपये ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द मेहरा को दे दिये तथा पट्टा बनाने के लिये कहा तो उन्होंने बताया कि बाकी 30 हजार रुपये भी लेकर आओ तभी पट्टे तुम सभी के पट्टे बनेंगे। उनके व सरपंच साहब द्वारा मुझे व प्रहलाद सिंह, बने सिंह तथा मोतीसिंह को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सरपंच ने अपने सील लगाकर अपने हस्ताक्षर कर 5 अक्टूबर 2020 को पट्टा शुल्क जमा कराने बाबत फर्जी नोटिस भी भिजवाया है। जबकि नियमानुसार हमारे कब्जे शुदा मकानों के पट्टे अल्प राशि पट्टा शुल्क लेकर ही जारी किये जाते है। इस प्रकार 30 हजार रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के बाद उक्त ग्रामविकास अधिकारी व सरपंच 30 हजार रुपये और मांग रहे हैं। रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाये जाने के बाद 15 मार्च 2021 को गोविन्द मेहर ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मोगरा पंचायत समिति भवानी मंडी जिला झालावाड़ को 30 हजार रूपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुये रंगे हाथों पकड़ा रिश्वत राशि आरोपी ग्रोविन्द मेहर के हाथों से मौके पर बरामद की गयी। जिसकी जमानत अर्जी न्यायालय द्वारा पूर्व में 24 मार्च 2021 को खारिज की जा चुकी है। उक्त मामले में अनियुक्त सरपंच रणजीत सिंह की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत याचिका भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय द्वारा अपराध की गम्भीरता को देखते हुये खारिज कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश शर्मा/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵