back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में 83 किलो कोकीन की तस्करी के आरोप में पंजाबी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

टोरंटो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका से कनाडा में करीब 83 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के आरोप में यहां एक पंजाबी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। टोरंटो उपनगर के पंजाबी बहुल शहर ब्रैम्पटन के 46 वर्षीय गुरदीप सिंह मंगत को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अमेरिका से ब्लू वाटर ब्रिज के प्रवेश बिंदु पर अपने कमर्शियल ट्रक को कनाडा ले जा रहा था। जब उसके ट्रक को निरीक्षण के लिए भेजा गया, तो कनाडाई सीमा एजेंटों ने ट्रक से लगभग 83 किलोग्राम कोकीन पाई, जिसे जब्त कर लिया गया है। मंगत को बैन की गई ड्रग्स और सब्स्टन्स अधिनियम के उल्लंघन में प्रतिबंधित ड्रग्स के आयात और तस्करी के उद्देश्य से प्रतिबंधित ड्रग्स को रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे 19 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵