back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में मंदिर परिसर में मिला पुजारी का शव

गुरुग्राम, 30 मार्च (आईएएनएस)। गुरुग्राम के कादरपुर गांव में एक मंदिर परिसर में बुधवार सुबह 85 वर्षीय पुजारी का क्षत-विक्षत शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गोबिंद दास के रूप में हुई है। उत्तराखंड के रहने वाले गोबिंद दास पिछले 34 से 35 वर्षों से मंदिर में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर गए, तो उन्होंने गोबिंद दास का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपराध के पीछे चोरी के मकसद से इनकार किया है, क्योंकि मंदिर में सभी कीमती सामान और नकदी बरकरार थी। हालांकि पुलिस को घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश का संदेह है। सहायक पुलिस आयुक्त (सोहना), परवीन मलिक ने आईएएनएस को बताया, हम मामले की जांच कर रहे हैं, क्योंकि घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। हम घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी की तबीयत ठीक नहीं थी और वह अपना सारा समय बिस्तर पर ही बिताता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सेक्टर-65 थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...