मुजफ्फरपुर,26 मार्च (हि.स.)।जिले के सदर थाना और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में सिटी एसपी राजेश कुमार और एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए छह अपराधियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों द्वारा लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कामयाबी है। एसएसपी ने कहा कि इन सभी अपराधियों के पकड़े जाने से कुल मिलाकर 11 मामले का उद्भेदन हुआ है सभी अपराध कर्मियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी फिलहाल इन सभी के पास से चार पिस्टल 8 जिंदा कारतूस चार लूटी गई बाइक मोबाइल चेक करने वाला मशीन डॉक्टर का बैग एवं डेढ़ किलो मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आधा दर्जन अपराधियों में से एक अपराध कर्मी पूर्व में भी जेल जा चुका है जिसके द्वारा एक टीम बनाकर घटना को अंजाम देने का कार्य किया जा रहा था । हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज




