back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने पकड़ी तीन करोड़ गांजे की खेप

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन करोड़ का गांजा का खेप पकड़ा है। पुलिस ने गांजा की खेप की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक ट्रक जब्त किया है जिसमें 315 किलो गांजा लदा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि तस्कर इस खेप को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से लेकर आए थे और दिल्ली के झिलमिल कालोनी में एक सप्लायर को देने वाले थे। पुलिस इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान गांव ललियाना मेरठ यूपी निवासी नासिर और गांव लुहारी, हापुड़ यूपी निवासी साजिद के रूप मेंं हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम लगातार नशीली पदार्थ के तस्करों पर निगरानी रखती है। इसी दौरान एएसआई राजवीर सिंह को पता चला कि दो तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर झिलमिल कॉलोनी आने वाले हैं। एसीपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को झिलमिल औद्योगिक इलाके से एक ट्रक को जब्त कर दो लोगों को पकड़ा। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें 315 किलो गांजा मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हापुड़ के रहने वाले परवेज के कहने पर दोनों आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से खेप को लेकर दिल्ली पहुंचे थे और इस खेप को झिलमिल औद्योगिक इलाके में रहने वाले प्रमोद को देना था। इस खुलासे के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵