back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाईयों का विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, दरोगा समेत दो घायल

-दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा बहराइच, 24 मई (हि.स.)। हरदी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर तीन भाईयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो भाईयों ने 112 को सूचना दी। पुलिस ने मामले को समझाकर खत्म कराने का प्रयास किया तो मामले ने और तूल पकड़ लिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगे। तभी परिजनों ने विरोध किया और पुलिस से हाथापाई शुरू हो गई। जिसमें दरोगा व चालक घायल हो गए। थाने की फोर्स आने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायल दरोगा की तहरीर पर छह नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में मालती प्रसाद भगवती व पारसनाथ तीन भाई साथ रहते हैं। तीनों के बीच जमीन को लेकर आये दिन विवाद हुआ करता था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर भाईयों में कहासुनी शुरू हुई। मामला बढ़ता देख मालती प्रसाद की पत्नी मीरा देवी ने डायल यूपी 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर दरोगा संतोष कुमार बाजपेयी, चालक पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्ष को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगे। गाड़ी में बैठे वासुदेव गाड़ी से उतर गए तो पुलिस को लगा वह भाग रहा हैं। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसमें दरोगा व चालक घायल हो गए। दरोगा के सिर, अगूंठे में चोटे आई हैं। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर मौके पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा एसपी सुजात सिंह ने कहा कि हरदी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हुए हमले मामले में दरोगा की तहरीर पर छह नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵