किश्तवाड़ 24 मई (हि.स.)। किश्तवाड़ पुलिस ने सोमवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से पुलिस ने नशीले कैप्सूल भी बरामद किए है। किश्तवाड़ पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ओम मेहता रोड पर विशेष नाका लगाया। नाके के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घुमते देखा। पुलिस ने जब व्यक्ति को जांच हेतु रोका तो उसने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे समय रहते पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 12 स्ट्रिप्स यानी 120 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मुजफ्फर हुसैन पुत्र मेहराज दीन निवासी फिटनेस क्लब ओम मेहता रोड किश्तवाड़ के रूप में की गई है। पुलिस ने नशीले कैप्सूलों को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान




