back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने मुझे पैसे भेजे..: बिहार के शख्स ने त्रुटिवश खाते में आई रकम लौटाने से किया इनकार

पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले में एक व्यक्ति के खाते में बैंक की त्रुटि के कारण 5.5 लाख रुपये आ गए। उसने यह दावा करते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया कि पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया है। खगड़िया में ग्रामीण बैंक ने गलती से मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के मूल निवासी रंजीत दास के खाते में पैसे भेजे और बाद में लौटाने के लिए कई नोटिस दिया। लेकिन दास ने यह कहते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया कि उन्होंने इसे खर्च कर दिया है। रंजीत दास ने कहा, जब मुझे इस साल मार्च में पैसा मिला तो मैं बहुत खुश था। मैंने सोचा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, जिसकी यह पहली किस्त हो सकती है। मैंने सारा पैसा खर्च कर दिया। अब मेरे बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। मानसी के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा, बैंक के मैनेजर की शिकायत पर हमने रंजीत दास को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...