मधुबनी,23मार्च,(हि.स.)।जिला के फुलपरास थाना हाजत से मंगलवार की सुबह एक अपराधी के भाग जाने की खबर है।पुलिस महकमा सूत्र ने बताया कि बाइक लूट कांड के शातिर सरगाना अपराधी को सोमवार की संध्याकालीन गस्तीदल ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।उक्त अपराधी को थाना हाजत में बंद कर दिया गया।मंगलवार की सुबह अपराधी शौच जाने की मिन्नत किया।अपराधी को हाजत से निकालकर चौकीदार के साथ शौच के लिए भेजा गया।अपराधी कमजोर निहत्थे चौकीदार को धक्का मारकर भाग निकला।पुलिस प्रशासन मामले की तहकीकात कर रही है। हाजत से अपराधी भागने के इस मामले ने पुलिस महकामा की कमजोर पकड़ की पोल खोल कर दिया है। मंगलवार की सुबह हाजत में बंद इस दुर्दांत अपराधी को शौच जाने के क्रम में पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकलने की घटना सुर्खी में है।फुलपरास थानाध्यक्ष का प्रभार एक सप्ताह पूर्व एक कमीशन पास डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को सौंपा गया है।विभागीय सूचनानुसार बेरी लगा अपराधी हाजत से पार हो गया है। पुलिस महकमा पर यह एक धब्बा बताया जा रहा है। अपराधी के विरुद्ध कई मुकदमा दर्ज हैं ।थाना पर तैनात पुलिस बल के साथ उस अपराधी को बाहर क्यों नहीं भेजा गया? इस तरह के कई अनुत्तरित प्रश्न अपराधी भागने के साथ ही यहां के समाजसेवी करने लगे हैं ?वर्तमान में जिला पुलिस कप्तान ने फुलपरास थाना में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन से पास कर आए नए डीएसपी को थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपा है । हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर




