back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीनेशन करते समय नर्स के साथ ली फोटो, एडिट कर वायरल किया, मामला दर्ज

राजगढ़,10 जून (हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा सेंटर पर वैक्सीनेशन के दौरान नर्स के साथ युवक ने फोटो खींच लिया और बाद में एडिट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार ग्राम भाटखेड़ा शासकीय स्कूल पर वैक्सीनेशन कर रही महिला स्टाफ ने बताया कि ग्राम भाटखेड़ा के अरबाज पुत्र मुस्तकीन मंसूरी ने वैक्सीनेशन के दौरान फोटो खींचा, जिसमें वह घूर-घूर कर देख रहा है। बाद में युवक ने फोटो एडिट कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 354, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 67 आईटी एक्ट , 3/4 मप्र.चिकित्सक से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम 2008 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵