महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि वह उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। इससे पहले उन्होंने आरोप नकारते हुए कहा था कि परमबीर खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। बकौल देशमुख, यह उन्हें व सरकार को बदनाम करने की साज़िश है।




