back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गया में विद्युत स्पर्शाघात से एक की मौत

गया, 24 फरवरी (हि.स.)।जिले के बेलागंज थानाक्षेत्र के बेला-रामपुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित ऑटो ने बिजली के खम्बे में सीधी टक्कर मार दिया। जिससे ग्यारह हजार केभी के प्रवाहित करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेते हुए ऑटो को जब्त किया। दुर्घटना के बाद बेलागंज के पश्चिमी क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप हो गयी। थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की देर रात बेला-रामपुर मार्ग पर चुक्काविगहा गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने बिजली के खम्भे से टकरा गया। जिससे उक्त खम्भे के ऊपर से प्रवाहित हो रहे 11 हजार केवी के तार टूटकर ऑटो पर गिर गया। इस दौरान ऑटो चालक किसी तरह भागने में सफल रहा।वहीं, ऑटो पर सवार जहानाबाद जिले के विशुनगंज थानाक्षेत्र के जमनगंज निवासी वुटन मांझी की मौत विधुत स्पर्श से हो जाने से मौके पर हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अन्तःपरिक्षण के लिए एएनएमसीएच गया भेज दिया। वही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो बीआर25पीए/2120 को जब्त कर लिया गया। वहीं, दूसरी ओर 11 हजार केवी के तार टूट जाने से बेलागंज विद्युत स्टेशन से पाई विगहा फिटर से आपूर्ति होने वाली बिजली पूरी रात से बाधित है। कनीय विधुत अभियंता कौशल कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही विधुत आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।मरम्मत कार्य के लिए तकनीकी दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

नई बिजली दरों से आम जनता को बड़ी राहत: राजस्थान में 500 यूनिट तक सस्ती हुई बिजली, जानिए कितना घटा बिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (RERC) ने नया बिजली टैरिफ प्लान जारी किया...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵