back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गे ऐप के जरिए लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार

आजमगढ़ (यूपी), 17 मार्च (आईएएनएस)। आजमगढ़ पुलिस ने एक गे सोशल नेटवर्क ऐप के जरिए लोगों को लूटने के आरोप में मेराज अहमद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीलपुर क्षेत्र का मेराज अहमद एक लोकप्रिय गे सोशल नेटवर्क एप के जरिए लोगों को सुनसान जगहों पर बुलाकर लूटता था। एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि उनके अधिकांश पीड़ित सामाजिक बदनामी के कारण पुलिस में शिकायत करने से बचते हैं। आर्य ने कहा कि कुछ बदमाशों द्वारा पुलिया के पास से उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लेने के बाद उनके पीड़ितों में से एक ने महाराजगंज पुलिस को सूचित किया था। महराजगंज निरीक्षक एच सिंह ने मंगलवार देर रात रघुपुर बैरियर के पास वाहनों की जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को इलाके से गुजरते देखा। रुकने के लिए कहने पर उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में, अहमद घायल हो गया और नीचे गिर गया, जबकि उसका साथी मोहम्मद दानिश भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन, एक देसी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आर्य ने कहा कि अहमद ने आजमगढ़ और मऊ जिले में लूट और मोबाइल स्नैचिंग के 24 से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने यह भी पुष्टि की कि वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ एक समलैंगिक सोशल नेटवर्क ऐप पर सक्रिय था। वे ऐप मेंबर्स से संपर्क करते थे और डेटिंग के नाम पर उन्हें सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर लूट लेते थे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵