back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेसबुक पर दोस्ती कर दिया शादी का झांसा, लूटी अस्मत

– गर्भपात कराने के बाद भी नहीं की शादी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार झांसी,18 मई (हि.स.)। आजकल फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर दोस्ती का दौर सा चल पड़ा है। इसके चलते झांसे में आकर कई लोगों की जिन्दगियां बर्बाद हो रही हैं। लेकिन लोग हैं कि इससे सावधान नहीं रहते। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जब सीपरी बाजार क्षेत्र की एक लड़की से उसके फेसबुकिया दोस्त ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि अपने भाई के साथ भी हमबिस्तर कराया। यही नहीं गर्भ धारण हो जाने पर फेसबुकिया दोस्त की मां ने शादी की बात करते हुए उसका गर्भपात करा दिया और उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो वर्ष पहले मऊरानीपुर निवासी एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। यह युवक झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। उसने एक दिन शादी करने की इच्छा जाहिर की। लड़की उसकी बातों में आ गयी और उसे वह अपने कमरे पर ले गया। जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार कर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वाॅयरल की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक दिन युवक ने वीडियो वाॅयरल की धमकी देते हुए अपने भाई के साथ भी युवती को हमबिस्तर होने पर मजबूर किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गयी। जब उसने युवक को यह बात बताई तो युवक ने उसे अपनी मां से मिलवाया। आरोप है कि मां ने उसे आश्वस्त किया कि अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को उसका विवाह करा देंगी। साथ ही गर्भपात की शर्त रखी। मजबूर होकर वह गर्भपात के लिए राजी हो गयी। गर्भपात कराने के बाद अब उसने जब शादी के लिए कहा तो आरोपित फेसबुकिया दोस्त की मां भी पलट गई और भला बुरा कहकर भगा दिया। परेशान युवती ने अब न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव: मेटा को भरने होंगे 3 हजार करोड़, कोर्ट ने कहा-Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म जिम्मेदार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के New Mexico में एक जूरी ने बड़ा फैसला सुनाते हुए Meta (Instagram, Facebook और WhatsApp) को बच्चों की...
spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵