back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांजा तस्कर के घर से ओडिशा पुलिस ने 75 लाख रुपये नकद जब्त किए

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा कमिश्नरेट पुलिस ने कटक में एक गांजा तस्कर के घर पर छापेमारी के दौरान 75.20 लाख रुपये नकद और सोने के गहने जब्त किए हैं। कटक के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद, विशेष दस्ते और बादामबाड़ी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कटक में लिंक रोड के पास छापेमारी की और नारायण पति और उनके सहयोगी अबकाश स्वैन के कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने नारायण पति के घर की तलाशी ली और 75.20 लाख रुपये नकद और करीब 80 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए। जांच के दौरान पति ने स्वीकार किया कि बरामद की गई नकदी गांजा की बिक्री से प्राप्त राशि है। डीसीपी ने बताया कि पति पिछले कई वर्षों से अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल होने के बाद से उनकी टीम की जांच के दायरे में था। सिंह ने कहा कि हालांकि पति को पहले पांच-छह बार गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह हर मामले में जमानत हासिल करने में सफल रहा क्योंकि उसे कम मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। कटक डीसीपी ने कहा कि लेकिन इस बार, उसे (पति) 20 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है, जिसके लिए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। सिंह ने आगे कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को सूचित करेंगे क्योंकि इस मामले में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...