back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में अभद्र व्यवहार के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

बेंगलुरु, 16 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो यहां आधे अधूरे कपड़ों में घूम रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेंगलुरु के हेनूर क्रॉस निवासी जेम्स (33) के रूप में हुई है। संपिगेहल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगभग नग्न अवस्था में शिवराम कारंत लेआउट पार्क के पास घूमता पाया गया, जिसे देख महिलाओं, बच्चों और लोगों को शर्मिदगी उठानी पड़ी। विदेशी नागरिक के व्यवहार से खफा स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। जब संपिगहल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ की तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस कांस्टेबल श्रीनिवासमूर्ति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵