back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने आतंकी साजिश रचने के आरोप में अलकायदा से जुड़े शख्स को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अलकायदा के एक कथित आतंकवादी को लखनऊ में एक आईईडी विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के निवासी तौहीद अहमद शाह के रूप में हुई है। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यूपी एटीएस ने जुलाई 2021 में थाना गोमतीनगर में उन आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्होंने अल-कायदा से संबद्ध एजीएच (अंसार गजवतुल हिंद) के लिए सदस्यों की भर्ती करने और लखनऊ में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी। एनआईए ने पांच जनवरी को पांच कथित आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जिन्हें इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी तौहीद साजिश का मास्टरमाइंड था। वह कथित तौर पर लोगों को भर्ती कर रहा था और उन्हें एजीएच के नाम पर आतंकवादी कृत्य करने के लिए उकसा रहा था। वह हथियार और गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी खरीद रहा था, जिसका इस्तेमाल यूपी में हमलों के लिए किया जाना था। एनआईए ने कहा कि आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵