back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने झारखंड में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने झारखंड के सरायकेला जिले में भाकपा (माओवादी) द्वारा पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्राहम तुती के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने इस मामले में इससे पहले 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। यह मामला 2019 में जिला सरायकेला-खरसावां के कुकरू हाट में भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पार्टी पर हमले से संबंधित है, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और उनके हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए थे। शुरुआत में सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ली। जांच के दौरान पाया गया कि अब्राहम तुती विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करता था और्र भाकपा (माओवादी) के सदस्यों को एक ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में रसद मुहैया कराता था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...