नवविवाहिता ने खाया जहर,मौत राजगढ़,19 मार्च (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र के कुशवाह मौहल्ला में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती शाम कुशवाह मौहल्ला निवासी निशा (22) पत्नी लखन कुशवाह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने किन हालातों के चलते यह कदम उठाया, इसका खुलासा नही हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक





