back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या, एंबुलेंस से आए थे बदमाश

आरा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में एंबुलेंस पर सवार होकर आए अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवनिर्वाचित मुखिया सिंह सोमवार को अपने एक सहयोगी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से चरपोखरी के ठेंगवा गांव से अपने गांव बजेन जा रहे थे। इसी दौरान प्रीतमपुर और भलुआन गांव के बीच एंबुलेंस पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। सिर पर गोली लगने से घटनास्थल ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर एंबुलेंस से भाग रहे अपराधियों की एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना को लेकर गांव और आसपास इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव में पांचवें चरण के तहत बीते 24 अक्टूबर को चुनाव हुआ था और 26 अक्टूबर को मतगणना में संजय सिंह बाबूबांध पंचायत से दोबारा मुखिया निर्वाचित हुए थे। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵