back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागपुर : प्रेम में पड़े किशोर-किशोरी ने चलती ट्रेन से कूदकर दे दी जान

नागपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। यहां से 20 किलोमीटर दूर काम्प्टी में प्रेम संबंध का परिवार में विरोध होने पर किशोर-किशोरी ने शनिवार को एक चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों काम्प्टी के पुराना शहर इलाके के निवासी हैं। वे दो दिन तक लापता थे। लड़की की मां ने दो दिन पहले काम्प्टी पुलिस थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। काम्प्टी के पुलिस निरीक्षक संतोष वैरागड़े ने कहा, शनिवार की सुबह पुलिस को सूचित किया गया कि कानहान नदी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े हैं। दोनों ने कथित रूप से हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की है। दोनों मृतकों के माता-पिता उनके प्रेम संबंध और प्रस्तावित विवाह के खिलाफ थे। लड़का 18 साल का था और लड़की 17 साल की थी। दोनों के माता-पिता ने विवाह का जोरदार विरोध किया। दोनों छह दिन पहले अपने-अपने घर से भागकर लड़के के एक रिश्तेदार के घर चले गए थे। पुलिस ने कहा कि उनके लापता शिकायत दो दिन पहले दर्ज की गई थी। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵