back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सिरफिरे दामाद पर हत्या का आरोप

सीवान, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि एक सिरफिरे ने अपने ही सास, ससुर और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस प्रथम ²ष्टया इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दरौंदा के भीखाबांध गांव के कुम्हरा टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मुबारक अली पहले अपने ससुराल भीखाबांध में ही रहकर ऑटो चलाता था, उसके बाद वह यहां से चला गया। आठ दिन पूर्व एक बार फिर वह यहां आया था। रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दामाद से सास और ससुर का विवाद हुआ। उसके बाद दामाद ने धारदार हथियार से वार कर ससुर, सास और पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। दरौंदा के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतकों मृतकों में अलसेन साई (75), नजमा खातून (70) और नसीमा खातून (30) शामिल है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही जानकारी नहीं मिल पाया है। प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...