back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां ने नाबालिग बेटी को दरिंदे के हाथों सौंपा

जयपुर,26 जून (हि.स.)। बगरू थाना इलाके में एक कलयुगी मां ने अपनी 11 वर्षीय किशोरी को दरिंदे के हाथ सौंप दिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि बगरू निवासी पीडिता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है कि उनके घर में रमेश घठाला निवासी बगरू का आना जाना है,जो शुरू से ही उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता आया है। जब उसकी बेटी ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने भी बेटी का साथ देने के बजाय उसे डांट कर चुप करा दिया। इस दौरान एक दिन पीडिता ने अपनी मां को रमेश को न्यूड वीडियो कॉल करते हुए देख लिया। जब आरोपित रमेश उनके घर आया तो किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो किशोरी को उसकी मां कमरे में ले गई और किशोरी को नग्न कर रमेश के हवाले कर दिया। जहां पर रमेश ने किशोरी के साथ अश्लीलता की और साथ ही इस बारे में पिता को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब किशोरी की मां घर पर नहीं थी तो किशोरी ने मौका देखकर आपबीती अपने पिता को बताई और फिर पुलिस थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Winter Skin Care: लोशन भी फेल? इन 5 आसान देसी टिप्स से हाथ बनेंगे सॉफ्ट और हेल्दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ठंड का मौसम भले ही सुहावना लगता हो, लेकिन यह त्वचा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। सर्दियों में...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵