राजगढ़,18 मई (हि.स.)। जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखविर की सूचना पर छापीहेड़ा रोड़ स्थित मां शेरावाली ढ़ाबा से अलग-अलग ब्रांड की 91 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 44 हजार 820 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को ढ़ाबा संचालक तीन भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात मुखविर की सूचना पर छापीहेड़ा रोड़ स्थित मां शेरावाली ढ़ाबा से अवैध शराब बेचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें जीतू (36)पुत्र फूलसिंह दांगी निवासी जीरापुर, गोवर्धन (32)पुत्र फूलसिंह दांगी और उसका भाई जगदीश दांगी निवासी रनारा थाना छापीहेड़ा को पकड़ा। पुलिस ने मौके से किंग फिशर स्ट्राॅग की पांच पेटी, किंग फिशर प्रीमियम की एक पेटी, सुपर मास्टर व्हिस्की एक पेटी, सुपर मास्टर रम की दो पेटी और देशी मदिरा की दो पेटी जब्त की, जिसकी कीमत 44 हजार 820 रुपए है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक




