military-plane-crashes-in-ukraine-casualties-feared
military-plane-crashes-in-ukraine-casualties-feared

यूक्रेन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, लोगों के हताहत होने की आशंका

कीव, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। तकनीकी उड़ान भर रहा एंटोनोव एएन-26 परिवहन विमान शुक्रवार को यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि इसमें कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है। ऑनलाइन समाचार पत्र उक्रेइंस्का प्रावदा ने बताया कि क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना विलनियस्क जिले में हुई। इसमें कहा गया है, कुछ लोग हताहत हुए हैं। परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा रहा है। विवरण बाद में दिया जाएगा। --आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in