मथुरा, 20 मार्च(हि.स.)। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित रॉयल कॉलौनी में शनिवार बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय मांट में कार्यरत क्लर्क का शव मिला है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधीनस्थ मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना यमुनापार निवासी शिव शंकर शर्मा पुत्र गौरीशंकर शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय मांट में बाबू के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह कार्यालय जाने के लिए निकले थे लेकिन शनिवार तक घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद शनिवार गोवर्धन रोड स्थित रॉयल कॉलोनी में शिवशंकर का शव मिला। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ने बताया कि शव की पहचान शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिवारीजनों ने घटना को लेकर जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश




