back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉस्मेटिक सामान व तेल के गोदाम में लगी भीषण आग

जोधपुर, 16 जून (हि.स.)। शहर के पाल बालाजी मंदिर के पीछे आए भादू मार्केट में मंगलवार मध्य रात एक कास्मेटिक और तेल गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। एक दर्जन दमकलों ने अलसुबह तक इस आग पर काबू पाया। आग को काबू करने में तकरीबन पांच घंटे लग गए। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। इस गोदाम में खाद्य तेल के पीपे भी बड़ी संख्या में रखे हुए थे। इस कारण से आग ने बहुत विकराल रूप धारण कर लिया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्रिशमन अधिकारी जयसिंह चौहान ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे सूचना मिली कि भादू मार्केट के सामने एक गोदाम में आग लग गई है। इस पर पहले दो दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर आग की विकरालता को देखते हुए अन्य सेंटरों से भी दमकलों को बुला लिया गया। सामान से पूरी तरह से भरे इस गोदाम में आग बहुत तेजी से फैली। इस आग को नियंत्रित करने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अलसुबह पांच तक इस आग पर काबू पाया जा सका। पेचिस सेल्स नाम के इस गोदाम में कॉस्मेटिक के अलावा किराणा, खाद्य तेल, सैनेटाइजर आदि सामान बड़ी मात्रा में भरा हुआ था। एक माह पूर्व शुरू किए गए इस गोदाम के सामान का अभी तक बीमा भी नहीं हुआ था। कॉस्मेटिक के साथ ही खाद्य तेल के कारण आग बहुत तेजी से फैली। साथ ही सैनेटाइजर भी ज्वलनशील होते है। इसमें करीब तीन सौ तेल के पीपे रखे हुए थे। आग के कारण इन पीपों से तेल बहना शुरू हो गया। बहती हुई तेल की धार आग बनकर बहती रही। इस कारण आग बुझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की गाडिय़ां सुबह आठ बजे तक एहतियात के तौर पर वहां पर तैनात रखी गई। दोपहर तक मलबा हटाने का क्रम जारी था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आग से लाखों का माल जल कर नष्ट हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेन में लागू होगा प्‍लेन वाला नियम, तय लिमिट से ज्‍यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना, जान लें नया नियम

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वालें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सख्‍त है। रेलवे अब अपने...
spot_img

Latest Stories