नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। दिल्ली के लाजपत नगर इलाके की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े की दुकान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की करीब 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, दमकल विभाग को शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि लाजपत नगर इलाके के सेंट्रल मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर करीब 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खबर लिखे जाने तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग आग बुझाने का काम कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




