back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशीनगर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

कुशीनगर, 21 जून(हि.स.)। जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा माधोपुर मठिया निवासी एक महिला की रविवार रात मौत हो गई। महिला के मायका के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। ससुराली घर छोड़कर फरार हैं। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के फेरू छपरा गांव के नौशाद हाशमी ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व मठिया टोला के राज मोहम्मद से हुई थी। पति सहित ससुर याकूब साह, सास सैमुन, देवर इरशाद शाह, नौशाद शाह समेत घर के रुक्सार व जमीला मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन डेढ़ लाख नकद व बुलेट बाइक की मांग करते थे। कई बार पंचायत व थाना पर सूचना देने के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा था। ससुराल के लोग बराबर बहन को जान से मार देने की धमकी देते थे। रविवार की रात सूचना मिली की उसकी बहन की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचे तो बहन मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में लगी। थानाध्यक्ष कसया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR में बड़ा खेल! कुशीनगर में बीजेपी विधायक के भाई ग्राम प्रधान समेत 100 से ज्यादा लोगों के वोट कटे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुशीनगर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां मतदाता...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...