back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीमच में समुदाय विशेष के शक में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या करने वाला गिरफ्तार

नीमच, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में एक बुजुर्ग के विशेष समुदाय का होने के शक में पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी दिनेश कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस उसका मकान जमींदोज करने बुलडोजर लेकर पहुंची थी। ज्ञात हो कि बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति बुजुर्ग की पिटाई कर रहा था। इस बुजुर्ग की पहचान रतलाम जिले के सरसी गांव के भंवर लाल जैन के तौर पर हुई थी, जो अपने परिजनों के साथ चित्तोड़गढ़ गए थे उसके बाद लापता हो गए थे। नीमच के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने संवाददाताओं के बताया है कि बुजुर्ग भंवर लाल जैन की हत्या के आरोपी दिनेश कुशवाहा की गिरफ्तार हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसकी तलाश की गई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। वर्मा ने बताया है कि आरोपी ने यह बात स्वीकार कर ली है कि बुजुर्ग को पीटते हुए वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है, वह दिनेश ही है। साथ ही आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि बुजुर्ग की पहचान न होने के चलते ही उसकी पिटाई की थी। घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए वर्मा ने बताया कि, भंवर लाल बुजुर्ग व्यक्ति थे और मानसिक तौर ज्यादा मजबूत नहीं थे। कई दिनों से वे भटक रहे थे, उन पर यह ज्यादती हुई है। तीन चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति बुजुर्ग भंवर लाल जैन को लगातार चांटे मारते हुए दिखाया गया, आरोपी पीटते हुए बुजुर्ग से कह रहा है, तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल अपना आधार कार्ड दिखा। आरोपी की तलाश के दौरान मकान को जमींदोज करने बुलडोजर भेजा गया था, मगर बुलडोजर नहीं चलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के महामंत्री के के मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है, नीमच में मुस्लिम समझकर जैन बुजुर्ग की हत्या हुई है। हत्यारा भाजपाई, आरोपी तो मार रहा था, तो वीडियो किसने बनाया, उसे क्यों बचाया जा रहा है। मकान पिता के नाम है। लिहाजा, बुलडोजर ने नहीं तोड़ा मकान। ये तर्क अन्य पर क्यों नहीं लागू होता। आईएएनएस एसएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵