back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शख्स ने गुरुग्राम पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

गुरुग्राम, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गुरुग्राम के मानेसर इलाके में लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर एक पुलिस कांस्टेबल ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब शिकायतकर्ता सोमवार दोपहर अपने चाचा के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर खड़ा था। शिकायतकर्ता हरि कृष्ण यादव ने मानेसर थाने में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके चाचा जौहरीमल ने सोमवार को उन्हें मानेसर में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए एक बैठक में भाग लेने के लिए कहा था, लेकिन बैठक नहीं हुई। यादव ने पुलिस को बताया, जब मैं और मेरे चाचा कार्यालय के बाहर खड़े थे, एक आई-20 कार मौके पर पहुंची। कार में सवार पांच लोगों ने मेरे चाचा पर हमला किया। हमले में मैं भी घायल हो गया। उन्होंने आगे बताया कि घटना सोमवार शाम चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच की है। जौहरीमल ने हमलावरों में से चार की पहचान प्रवीण, पुलिस कर्मी, हुकम चंद, तेज और नवीन के रूप में की है। जौहरीमल ने आरोप लगाया, प्रवीन गुरुग्राम पुलिस के साथ है। उसने पुराने विवाद के चलते कई मौकों पर मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। मेरे पास एक वीडियो भी है, जिसमें कुछ अपराधियों का दावा है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें मुझे मारने का ठेका दिया था। जौहरीमल ने कहा कि उन्होंने मानेसर डीसीपी के समक्ष पुलिसकर्मी के खिलाफ एक अलग शिकायत भी प्रस्तुत की है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि डीसीपी ने कहा कि ये दो अलग-अलग घटनाएं हैं। डीसीपी ( मानेसर), वरुण सिंगला ने आईएएनएस को बताया, जौहरीमल के आरोप आठ महीने पुराने हैं और जांच के दौरान, पुलिस को पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। वर्तमान प्राथमिकी में एक नियमित शिकायत है और हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कोई पुलिसकर्मी शामिल था। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...