back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महवा विधायक हुडला को फिर मिली जान से मारने की धमकी, तीन बार अनजान नंबरों से आया फोन

जयपुर,23 जून(हि.स.)। दौसा जिले के महवा विधायक ओमप्रकाश हुडला को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में हुडला ने फोन कर जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को जानकारी दी है। इसके बाद रामनगरिया थाने में लिखित शिकायत दी । हुडला की ओर से जयपुर पुलिस को एक फोन नंबर भी दिया गया है, जिससे उन्हे फोन किया गया था। फिलहाल पुलिस ने विधायक ओम प्रकाश हुडला की ओर से दिए गए फोन नंबर के आधार पर जांच करना शुरू कर दिया है। फिलहाल धमकी भरा फोन करने वाले बदमाशों का पता नहीं चला है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक हुडला को एक अज्ञात नंबर से तीन बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद विधायक की तरफ से जयपुर पुलिस को फोन नंबर देकर जांच करने की मांग की गई है। पुलिस की आईटी सेल फोन नंबर के आधार पर जांच करने में जुट गई है। दौसा में विधायक हुडला ने धमकी के पीछे शराब माफियाओं का हाथ होने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि विधायक ओमप्रकाश हुडला को हाल ही में राजस्थान सरकार की ओर से वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। बीते दिनों विधायक के होटल पर कुछ बदमाशों की ओर से पथराव और तोड़फोड़ की गई थी। जिस पर विधायक ने शराब माफियाओं की ओर से पथराव कर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। इस घटनाक्रम के बाद विधायक ने सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद सरकार की ओर से विधायक को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद विधायक हुडला ने अनेक गांव में दौरा कर निर्धारित समय के बाद भी बिक रही शराब को लेकर आबकारी विभाग और शराब ठेकेदारों को लताड़ लगाई थी। पूर्व में भी शराब माफियाओं की तरफ से विधायक हुडला को अनेकों बार धमकी दी जा चुकी है और इस बार भी शराब माफियाओं की ओर से ही धमकी दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵